शिक्षक के घर चोरी, टेंट लगाते समय खराब हुई नियत, मौका पते ही कर्ज चुकाने कर दिया लाखों के जेवर पार, 24 घंटे में आरोपी कौशिक गिरफ्तार
Theft at teacher's home, intentions turned sour while setting up a tent, jewellery worth lakhs stolen to repay debt at the first opportunity, accused Kaushik arrested within 24 hours
सारंगढ़ : सारंगढ़ के पवनी क्षेत्र में टीचर रामलाल साहू के घर हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. आरोपी कौशिक प्रधान टेंट लगाने का काम करता है उसने शादी के मौके पर घर में आए मौके का फायदा उठाकर अलमारी से नकदी और जेवरात चुरा लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक रामलाल साहू ने 12 फरवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी को दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच वे अपने परिवार के साथ कसडोल कार खरीदने गए थे. रात 10 से 10:30 बजे घर लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला. जांच में पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और आधार कार्ड सहित कुल 7,41,500 रुपये चोरी हो गए थे. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान शिक्षक रामलाल और उनके परिवार से पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि 6 से 8 फरवरी तक उनकी छोटी बेटी नमिता साहू की शादी थी. शादी के दौरान घर में मेहमानों, ग्रामीणों, टेंट, कैटरिंग और कैमरा वालों का आना-जाना लगा हुआ था. पुलिस ने इन सभी से बारी-बारी से पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान कौशिक प्रधान घबरा गया. डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी की पहचान की गई. सख्ती से पूछताछ करने पर कौशिक ने चोरी करना कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता गरीब हैं और उन पर एक लाख रुपए का कर्ज है. उसने शादी में टेंट लगाने के दौरान शिक्षक रामलाल साहू को अलमारी से पैसे निकालते और गिनते देखा था. इसके बाद उसके मन में लालच जागा और उसने चोरी करने का फैसला कर लिया. कौशिक प्रधान ने योजना बनाकर 11 फरवरी को चोरी के लिए सही मौके का इन्तेजार किया.
वह टेंट का सामान निकालने के बहाने घर के पास गया और देखा कि घर पर ताला लगा है और सुनसान है. रात करीब 8 बजे उसने आंगन में पड़े लोहे के सब्बल और कुदाली से दरवाजे का ताला तोड़ा. घर में घुस कर आरोपी ने कुदाली से अलमारी का ताला भी तोड़ा और उसमें रखे बड़े बैग से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिया.
पुलिस ने कौशिक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की सारे सामान बरामद कर लिया है. एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ़्तारी में डॉग स्क्वॉड और क्षेत्रीय पुलिस की सक्रिय भूमिका रही.
पुलिस ने बताया कि जुर्म की वजह सिर्फ लालच थी और आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी का प्लान बनाया. एसडीओपी ने नागरिकों से अपील किया कि शादी या किसी समारोह के दौरान घर की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध हालात की फौरन खबर पुलिस को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



