रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, मौत से हुआ सामना, सो रहे युवक के पास पहुंचा भालू, दिल की धड़कनें तेज, मगर जान बचाने 4 मिनट तक रोकी सांस
A spine-chilling incident, a face-off with death, a bear approached a sleeping young man, his heart racing, but he held his breath for 4 minutes to save his life.
कांकेर/नरहरपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहपुर से एक ऐसा खौफनाक घटना सामने आया है. जिसे जानने और देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आधी रात, शराब दुकान के आहाता में चैन की नींद सो रहा एक युवक अचानक मौत के मुंह के बिल्कुल सामने पहुंच गया. जब उसके पास दबे पांव एक जंगली भालू आ पहुंचा.
मिली जानकारी के मुताबिक नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शराब दुकान के सुनसान आहाते में एक युवक सो रहा था. और अचानक जंगल से निकला एक विशालकाय भालू उसके पास आ खड़ा हुआ. भालू ने आहाते में घुसते ही तांडव मचाना शुरु कर दिया. कभी दहाड़, कभी सूंघने की आवाज़ें—चार लंबे मिनट ऐसे लगे मानो वक्त थम गया हो. युवक की आंखें खुल चुकी थीं, दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़क रहा था, लेकिन उसने खुद को लाश की तरह स्थिर रखा। एक भी करवट… और अंत तय था.
भालू युवक के बिल्कुल करीब तक आया. सूंघा, पंजे पटके. मगर युवक की हिम्मत उसकी सबसे बड़ी ढाल बन गई. सिर्फ चार मिनट लेकिन ये चार मिनट उस युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच का सबसे लंबा संघर्ष बन गए थे. भालू युवक के बेहद करीब घूमता रहा. तांडव मचाता रहा और युवक सांस रोके पड़ा रहा. जरा-सी भी हलचल होती तो अंजाम कुछ भी हो सकता था.
इस दौरान युवक की सांसें थमी रहीं, दिल की धड़कनें तेज थीं. लेकिन उसने हिम्मत और सूझबूझ नहीं खोई. किस्मत और समझदारी ने साथ दिया और आखिरकार भालू बिना हमला किए वहां से चला गया और युवक की जान बच गई. यह पूरी घटना इलाके में दहशत का कारण बन गई है और वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भालू पहले भी कई बार आबादी वाले इलाकों में घुस चुका है और दहशत फैलाता रहा है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. वन विभाग और प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि जंगल से सटे इलाकों, खाली आहातों और खुले स्थानों पर सोना अब जानलेवा साबित हो सकता हैस्थानीय लोगों का कहना है कि यह भालू पहले भी कई बार आबादी वाले इलाकों में घुस चुका है और दहशत फैलाता रहा है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है—जंगल से सटे इलाकों, खाली आहातों और खुले स्थानों पर सोना अब जानलेवा साबित हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



