23 साल तक दुष्कर्म, दो बार हुई प्रेग्नेंट, जबरन कराया अबॉर्शन, मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raped for 23 years, got pregnant twice, forced abortion, assault charges; police arrested the accused, Kamlesh, and sent him to jail.
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अनंतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी कमलेश सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. घटना की जानकारी पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को अनंतपुर थाने में दी थी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मई 2002 से दिसंबर 2025 तक आरोपी कमलेश सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई. लेकिन आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात करवा दिया. इसके अलावा पीड़िता ने 9 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना भी दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद अनंतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरु की. मामले की गंभीरता को देखते हुए, 13 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे मालगांव बुडरापारा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी कमलेश सिंह उम्र 38 साल को कोंडागांव की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



