घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
A mentally unstable youth left his home and reached the railway track; the driver applied the emergency brake, and he was hit by a goods train and died. Police are investigating.
जगदलपुर : बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के कुमार मरेंगा में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ग्राम सरगीपाल जुनापारा निवासी नीलकंठ बघेल उम्र 27 साल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नीलकंठ पिछले दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था. शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और घूमते-घूमते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया.
इसी दौरान सामने से मालगाड़ी आ रही थी. ट्रेन चालक ने युवक को पटरी पर देखकर कई बार हटने का इशारा किया और आवाज भी लगाई. लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा. हालात को देखते हुए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया. लेकिन तब तक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



