BSP स्क्रैप चोरी मामले में दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, जीएम हिमांशु और एजीएम मनोज कुमार के खिलाफ प्लांट के अंदर से आरोपियों की मदद का आरोप

Two senior officials arrested in the BSP scrap theft case; GM Himanshu and AGM Manoj Kumar are accused of aiding the perpetrators from within the plant.

BSP स्क्रैप चोरी मामले में दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, जीएम हिमांशु और एजीएम मनोज कुमार के खिलाफ प्लांट के अंदर से आरोपियों की मदद का आरोप

दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी अब बीएसपी के अधिकारियों तक पहुंच गई है. थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोरी में शामिल आईएमएस-3 के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है.
दुर्ग पुलिस इस मामले में लगातार जांच को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कर आरोपियों तक पहुंच रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के जीएम हिमांशु भूषण मलिक उम्र 54 साल और एजीएम मनोज कुमार देवांगन उम्र 58 साल को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से ही पिछले 6 महीने से बीएसपी का स्क्रैप व्यवस्थित तरीके से चोरी कर बेचा जा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी कर उसे बाहर खपाते थे. 26 मई 2026 को मुखबिर की खबर पर पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए. के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज में छापा मारा.
कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहनों और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी मिली. गोदाम मे बड़ी तादाद में स्क्रैप रखाया था. जांच में पता चला कि आरोपी बीते 6 महीने से इसी तरीके से चोरी कर रहे थे. मौके से करीब 250 टन लौह सामग्री जब्त की गई. साथ ही स्क्रैप लोडिंग में लगे हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और 5 मशीनें भी सीज की गईं. इन कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद 3 करोड़ 50 लाख की सम्पत्ति भी जप्त की जा चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?