नहर किनारे मिला युवक की संदिग्ध शव, पास में पड़ी मिली महुआ शराब, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, PM रिपोर्ट का इन्तेजार
A suspicious body of a young man was found on the bank of a canal, Mahua liquor was found nearby, causing a sensation in the area, suspicion of murder, police investigating, and awaiting the PM report.
जांजगीर चांपा : जिले के कोटमी सोनार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. शव के पास में ही महुआ शराब भी मिला है. युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार की है
मिली जानकारी के मुताबिक ठडगाबहरा गांव का रहने वाला मृतक लक्ष्मी नारायण ओग्रे की लाश शनिवार सुबह कोटमी सोनार में क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के पास पड़ी मिली. जिसके बाद लोगों ने इसकी खबर अकलतरा पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की तो पास में ही महुआ शराब पड़ा मिला. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेज दिया. पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा होगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



