घर में सो रहे युवक को करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले सांप के डसने से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बारिश में सतर्क रहने की अपील
A young man sleeping at home was bitten by a krait. He died from the snakebite before reaching the hospital; the Health Department has issued an appeal to remain cautious during the rainy season.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदरी (बगैहा) में करैत सांप के डसने से विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समुदाय के एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सेमरदरी निवासी बुद्धू सिंह पण्डो पिता भारत सिंह उम्र 30 साल अपने घर में जमीन पर सो रहा था. तड़के करीब तीन बजे उन्हें जहरीले करैत सांप ने डस लिया. कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने डायल-112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बारिश में सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान करैत सहित अन्य विषैले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने, जमीन पर सोने से बचने और सर्पदंश की हालत में झाड़-फूंक के बजाय फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



