घर में घुसकर अकेली महिला से अश्लील हरकत, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Accused Ravi Kumar arrested and jailed for barging into a home, committing an obscene act against a lone woman, and threatening to kill her.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू जबरन उसके घर में घुस गया. आरोप है कि उसने दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
आरोपी
रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू उम्र 32 साल निवासी संजय नगर, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



