तेज रफ्तार यात्री बस ने जतमई पिकनिक पर निकले बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा बाहर. दो दोस्त घायल, ड्राइवर फरार, ग्रामीणों में आक्रोश
A speeding passenger bus ran over a motorcyclist heading to the Jatmai picnic spot, resulting in the young man's tragic death; two friends were injured, the driver fled the scene, and villagers are outraged.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : राजिम क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया. जिससे एक युवक की मौके पर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि बस का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया और बुरी तरह कुचल जाने से शरीर के चिथड़े हो गए. हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया. यह मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिकजांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी गांव निवासी छह युवक दो बाइकों पर सवार होकर जतमई घूमने जा रहे थे. दोपहर के समय जैसे ही वे फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परसट्ठी के पास पहुंचे, तभी छुरा से राजिम की तरफ आ रही अमन यात्री बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया.
हादसे में मेहंदी (जांजगीर-चांपा) निवासी राहुल साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
हादसा इतना भयावह था कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और सिर बुरी तरह कुचल गया. बाइक पर पीछे बैठे बिट्टू और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. जबकि दूसरे का इलाज जारी है.
हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि परसट्ठी मार्ग की सड़क काफी जर्जर है. वहीं यात्री बसें इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं. कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हुई. जिसका खामियाजा अब लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है.
फिंगेश्वर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे की असल वजह की जांच की जा रही है. वहीं फरार बस चालक की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



