युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, गरियाबंद में 191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 20 फरवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, जानिए डिटेल

Golden job opportunity for youth, recruitment for 191 vacant posts in Gariaband, one day placement camp on 20 February, know the details

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, गरियाबंद में 191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 20 फरवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, जानिए डिटेल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैम्प के जरिए निजी प्रतिष्ठान फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई दुर्ग (छ.ग.) एवं प्रेरक स्वयं सेवी संस्था, गरियाबंद (छ.ग.) में कुल 191 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
जिन पदों पर भर्ती की जानी है. उनमें फायर मेन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयर टेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक तथा स्वच्छता कर्मी शामिल हैं.
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीएड उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदक दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं.
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल ई रोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट इन या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष नम्बर  07706-241269 और मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB