खेलते समय टब में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, लापरवाही ने ली मासूम की जान, फांसी के फंदा पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

One and half year old girl fell in the tub while playing carelessness took the innocent life body of a young man found hanging from a noose police engaged in investigation

खेलते समय टब में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, लापरवाही ने ली मासूम की जान, फांसी के फंदा पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खेलते समय टब में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, लापरवाही ने ली मासूम की जान

जशपुर/पत्थलगांव : घर वालों की जरा सी लापरवाही की वजह से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. खेलने के दौरान बच्ची पानी से भरे टब में डूब गई. बच्ची को आसपास नहीं देख परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया तो बच्ची का शव टब में मिला. यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाकरगांव कुम्हीढ़ोल निवासी विद्यासागर चौहान की डेढ़ साल की बेटी भूमिका चौहान खेलते समय घर में रखे टब में गिर पड़ी. इस दौरान पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मां ने देखा तो बच्ची पानी से भरे टब में डूबी हुई थी. आनन-फानन में बच्ची को बाहर निकालकर पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

फांसी के फंदा पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोबरा नवापारा : रायपुर जिले में गोबरा नवापारा में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव  बीच गली में फांसी के फंदे में लटका मिला. आसपास के लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलापरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कैलाश साहू है. यह मामला देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रहा है. हत्या या आत्महत्या यह अभी साफ नहीं है. फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb