बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का पानी में डूबा,, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, सदमे में परिवार, इलाके में शोक और चिंता का माहौल

A 17-year-old boy, one of three friends who went to bathe in a dam, drowned. SDRF search operation underway. Family in shock, area filled with grief and anxiety.

बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का पानी में डूबा,, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, सदमे में परिवार, इलाके में शोक और चिंता का माहौल

खैरागढ़ : रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. जब नहाने गए तीन दोस्तों में से एक 17 साल का नाबालिग लड़का गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक छुईखदान निवासी तीनों युवक दोपहर करीब 12 बजे छिंदारी बांध घूमने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था. इसी दौरान तीनों नहाने के लिए पानी में उतर गए. लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने की वजह से 17 साल का लक्ष्य पाल अचानक डूब गया.
हादसे के बाद साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने शोर मचाया. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने प्रशासन को खबर दी. मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था. आज फिर से तलाश शुरु की जाएगी.
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि जलाशयों और बांधों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें. क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
हादसे के बाद किशोर के परिजन सदमे में हैं. पिता संजय पाल और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनकी खोज में लगे हुए हैं. पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोग भी परिवार का समर्थन कर रहे हैं और प्रशासन और SDRF टीम की मदद से खोज में मदद कर रहे हैं.
पुलिस ने कहा कि जलाशय के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी और लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि गहरे पानी में न जाएं. प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर विचार करने की बात कही है. इस घटना ने लोगों को याद दिलाया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है. अधिकारी और स्थानीय प्रशासन प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द किशोर का पता लगाया जाए और उसे सुरक्षित निकाला जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t