शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करना पड़ा भारी, युवक से मारपीट, लोहे की पट्टी से हमला, पुलिस ने फौरन आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Refusing to pay for alcohol proved costly; the youth was assaulted and attacked with an iron rod. Police immediately arrested the accused, Manish Chauhan, and sent him to jail.
बिलासपुर/मल्हार : शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में मल्हार पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान पिता विशाल चौहान उम्र 40 साल निवासी मल्हार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उज्जवल अवस्थी पिता ताराचंद अवस्थी निवासी मल्हार ने पुलिस चौकी मल्हार में शिकायत दर्ज कराई कि उसका परिचित मनीष चौहान ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया. पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से हमला कर मारपीट की. इस घटना से प्रार्थी को चोटें आई और उसे मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा सहनी पड़ी.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की फौरन खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को मल्हार क्षेत्र से गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल लोहे की पट्टी को जब्त कर लिया.
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा और आरक्षक रमेश साहू की विशेष भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया.
आरोपी
मनीष चौहान पिता विशाल चौहान उम्र 40 साल निवासी मल्हार जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



