शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत, आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल

Minor raped on the pretext of marriage, girl gives birth to a child, newborn dies, accused tractor driver arrested, atmosphere of concern and anger in the area

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत, आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल

बालोद : बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब लड़की 5 महीने की गर्भवती हो गई, तब उसके शरीर को देखकर परिवार को हालात की जानकारी हुई, जब लड़की की तबियत बिगड़ गई. तो परिजन उसे इलाज के लिए डूंडेरा अस्पताल लेकर गए.
अस्पताल में जांच के दौरान नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया. जन्म के बाद नवजात की तबियत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं इलाज के दौरान पूरी जांच में पता चला कि नवजात अविकसित था. इलाज के बावजूद नवजात बच्चे की मौत हो गई.
इस घटना ने पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक और भावनात्मक रूप से हिला कर रख दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. पीड़िता और उसके परिजनों से बयान दर्ज किए गए. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नाबालिग के संपर्क में था और लगातार दबाव डाल रहा था. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बालोद थाने में शून्य में जुर्म दर्ज किया और केस डायरी अर्जुंदा थाने भेजी.
अर्जुंदा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी भोलेश्वर ठाकुर, पिता देवेंद्र ठाकुर, उम्र 24 साल निवासी ग्राम परसतराई को हिरासत में लिया. पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल सबूत और मेडिकल रिपोर्ट को संलग्न कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के तहत सभी संबंधित सबूतों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t