मस्ती बनी मौत की वजह, पिकनिक मनाने गए 5 दोस्तों में से 1 युवक की नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
Fun became the cause of death one of the five friends who went for picnic died due to drowning while bathing in the river mourning spread in the family
खैरागढ़ : खैरागढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. जहां पिकनिक के दौरान एक युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह दुखद हादसा तब हुआ जब 20 साल का पियूष आर्या अपने दोस्तों के साथ कुकरापाट स्थित पर्यटन स्थल पर मौज-मस्ती करने गया था. इस खूबसूरत जगह पर नहाने का मजा लेने के लिए वे नदी में उतरे. लेकिन यह खुशी का पल जल्द ही एक भयानक हादसे में बदल गया. मामला गातापार थाना क्षेत्र का है.
खैरागढ़ के रहने वाले सुजल महोबे, अभय महोबे, पीयूष वार्या, श्रेयांश चंदेल, अंशुमन पांडेय 5 दोस्त खैरागढ़ से 18 किलोमीटर दूर ग्राम चंगुर्दा के कुकरापाट नदी में पिकनिक मनाने आये थे. पिकनिक मनाकर सभी नदी में नहाने और फोटोशूट करने उतरे. तभी दोपहर 2 से 3 बजे के दरमियान पीयूष वार्या, पिता अजय वार्या, उम्र 20 साल नदी के तेज बहाव में बह गया.. उसके दोस्तों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन पानी की गहराई और बहाव ने पियूष को निगल लिया. नदी के किनारे मदद के लिए चीख-पुकार मचाई गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को खबर किया गया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात भर खोज में लगी रही. लेकिन पियूष का शव नहीं मिला. आखिरकार अगले दिन सुबह गोताखोरों ने पियूष का शव बरामद कर लिया.
बताया जाता है कि कुकरापाट से बहने वाली आमनेर नदी में हाल ही की भारी बारिश की वजह से जल स्तर काफी बढ़ गया था. मंदिर के पुजारी ने पियूष और उसके दोस्तों को नदी में नहाने से मना भी किया था. लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. इस हादसे ने खैरागढ़ सिविल लाइन और पूज्य सिंधी समाज में गहरा शोक पैदा कर दिया है.
पियूष, खैरागढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी विकास आर्या का भतीजा था और उसकी असामयिक मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया. पुलिस ने पियूष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच जारी है. इस हृदय विदारक घटना ने हमें एक बार फिर यह सिखाया है कि प्रकृति के प्रति सम्मान और सतर्कता बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



