तालाब में मिली लाश, मृतक की अब तक पहचान नहीं, पुलिस कर रही जांच, विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, हत्या या हादसा?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
Body found in pond; deceased yet to be identified; police investigating; suspected accident during immersion; murder or accident? Awaiting post-mortem report.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर के मंगला वार्ड नम्बर 13 में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब पटवारी तालाब में एक शव दिखाई दिया. तालाब के आसपास मौजूद लोगों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. कुछ ही देर में मौके पर बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए.
खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक, शव बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी
हादसा या कोई और वजह, सभी पहलुओं पर जांच
शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि विश्वकर्मा और गणेश विसर्जन के दौरान कोई हादसा हुआ हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस संभावना की पुष्टि नहीं की है.
पुलिस का कहना है कि हादसे से लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका तक, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी. घटनास्थल से जरूरी जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
फिलहाल पुलिस शव को बाहर निकालने, मृतक की पहचान कराने और मौत के सही कारण का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



