खनिज छापेमारी टीम को धमकी और गाली-गलौज, अमले से उलझना पड़ा भारी, दबंगई करने वाला वाहन मालिक रंजीत काटले गिरफ्तार

Mineral raiding team was threatened and abused, quarrel with the staff turned costly, vehicle owner Ranjit Katle who was bullying was arrested

खनिज छापेमारी टीम को धमकी और गाली-गलौज, अमले से उलझना पड़ा भारी, दबंगई करने वाला वाहन मालिक रंजीत काटले गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर में रेत माफिया के हौसले किस कदर बुलंद हैं. इसकी जानकारी तब हुई जब तहसीलदार के रेत भरे हाईवे पकड़ने पर नाराज रेत माफिया ने पहले खनिज जांच चौकी में कर्मचारियों से गाली गलौज की और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ किया. इसके बाद अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग ने वाहन मालिक रंजीत काठले के खिलाफ FIR दर्ज कराई. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन करने पर गाड़ियां जब्त कर लिया. इसके बाद नाराज खनन माफिया ने पहले खनिज जांच चौकी फिर थाने में घुसकर खनिज विभाग के अमले को पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज करते हुए धमकाया. पुलिस इस मामले में मूक दर्शक बनी रही. कलेक्टर अवनीश शरण के दखल के बाद खनन माफिया के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
इस मामले में खनिज माफिया रंजीत काटले पिता स्व हीरालाल उम्र 40 साल निवासी रिस्दा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज मारपीट सहित कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल किया है.
दरअसल करंट माफिया रंजीत काटले की दबंगई कि यह कोई पहली घटना नहीं है. पूर्व में अगर उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर दी जाती,.तो शायद वह दोबारा खनिज चौकी में जाकर कर्मचारियों से बदसलूकी गाली गलौज मारपीट नहीं करता. कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद खनन माफिया रंजीत काटले की हवा पुलिस ने निकाल दी. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई.
बिलासपुर जिले में खनन माफिया के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. पिछले दिनों कोटा में तहसीलदार का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना ने रात भर अभियान चला कर रेत का अवैध परिवहन करने वाले कई गाड़ियों की जब्ती की थी.
इसी कड़ी में अवैध खनन पर अब भी कार्यवाहियां की जा रही है. पचपेड़ी तहसीलदार को पिछले दिनों खबर मिली थी कि जरौंधा-पचपेड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है. जिस पर तहसीलदार और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच शुरु की. जांच में वाहन मालिक रंजीत काटले निवासी रिस्दा के द्वारा रेत का अवैध परिवहन करता पाए जाने से तीन हाईवा वाहन को जप्त कर पचपेड़ी थाने में अभिरक्षा में रखवाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI