कबीरधाम में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रुप, रामसिंह को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Suspicion of witchcraft turned deadly during a *Dashgatra* ritual in Kabirdham; Ramsingh was beaten to death, and five accused—including two minors—have been arrested.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के शक को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया. आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रामसिंह बैगा को पकड़कर गांव से लगे बरसाती नाले की तरफ ले गए और वहां लाठी, पत्थर और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की. गंभीर चोटों की वजह से रामसिंह की मौत हो गई.
थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा के मुताबिक 9 सितंबर को ग्राम कांदावानी में रामसिंह बैगा के दामाद चैतराम बैगा का दशगात्र कार्यक्रम था. इसी दौरान रामसिंह पर जादू-टोना करने का शक जताते हुए कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने रामसिंह को पकड़ लिया.
आरोप है कि उसे गांव से बाहर नाले की तरफ ले जाकर लाठी और पत्थर से हमला किया गया. इस दौरान हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की गई. गंभीर चोट लगने के बाद रामसिंह की मौत हो गई.
पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
घटना के अगले दिन 10 सितंबर को मृतक की पत्नी सवनीबाई बैगा ने कुकदूर थाने में शिकायत दर्ज कराई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरुरी सबूत जुटाए. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें मौत की वजह मर्डर करना ओय गया. इसके बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर महर सिंह बैगा उम्र 24 साल, धनसू बैगा उम्र 21 साल और जोगी बैगा उम्र 21 साल को हिरासत में लिया. जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई कि रामसिंह को कथित तौर पर हत्या की नीयत से पकड़कर नाले की ओर ले जाया गया था. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री बरामद की है.
दो नाबालिग भी मिले शामिल
जांच के दौरान पुलिस को घटना में दो नाबालिग लड़कों की संलिप्तता के भी सबूत मिले. दोनों को हिरासत में लेकर उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
1. महर सिंह बैगा पिता मोहन सिंह बैगा उम्र 24 साल
2. धनसू बैगा पिता ज्ञान सिंह बैगा, उम्र 21 साल
3. जोगी बैगा पिता नन्दलाल बैगा, उम्र 21 साल
और दो नाबालिग
सभी निवासी ग्राम कांदावानी, थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



