शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय बाराती और घराती के बीच जमकर विवाद, हथियारों से हमला, तीन बाराती घायल

During the wedding ceremony, there was a fierce dispute between the baraati and the gharaati while dancing on the DJ, attack with weapons, three baraatis injured

शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय बाराती और घराती के बीच जमकर विवाद, हथियारों से हमला, तीन बाराती घायल

दुर्ग/भिलाई : जामुल थाना के ढोर गांव से एक मामला सामने आया है. जहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय बाराती और घराती के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते ये विवाद हाथापाई तक पहुंच गई.
वहीं इस झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने बारातियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जिससे तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को फौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि डांस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ी थी. जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB