रायपुर पुलिस ने दिल्ली से पकड़े साइबर ठग, CA समेत तीन लोग गिरफ्तार, थाईलैंड और चाइना भेज रहे ठगी के पैसे, सीए निकला मुख्य आरोपी

Raipur police caught cyber fraudsters from Delhi, three people including a CA arrested, were sending the fraud money to Thailand and China, CA turned out to be the main accused

रायपुर पुलिस ने दिल्ली से पकड़े साइबर ठग, CA समेत तीन लोग गिरफ्तार, थाईलैंड और चाइना भेज रहे ठगी के पैसे, सीए निकला मुख्य आरोपी

रायपुर : साइबर क्राइम से से ठगे गए 11 लाख रुपये को थाईलैंड और चाइना भेजने के मामले में रायपुर पुलिस ने चार्टड अकाउंटेंड, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले के साथ ही मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल आदि बरामद किया है.
आईजी अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपितों के खिलाफ तकनीकी सबूत इकठ्ठा कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रखने को कहा है. पुलिस के मुताबिक शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा का झांसे देकर डॉ.प्रकाश गुप्ता से 11 लाख रुपये की ठगी हुई थी.
साइबर थाने को सौंपी गई जांच
शिकायत पर आमानाका पुलिस थाने में केस दर्ज किया. इसकी जांच रेंज साइबर थाना को सौंपी गई थी. जांच के दौरान पूर्व में दिल्ली निवासी आरोपित पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह, संदीप रात्रा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे
इसके बाद ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई करते हुए टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपितों की पहचान की। साथ ही टीम को दिल्ली रवाना किया. पुलिस ने दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों में छापे की कार्रवाई की. इस दौरान मामले से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर के साथ साइबर जुर्म से अर्जित की गई रकम से खरीदे गए मकान, फ्लैट की जानकारी मिली.
पुलिस की गिरफ्त में आए 11/07 शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली के 29 वर्षीय हिमांशु तनेजा,बी-01,वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आरजेडबी 153, डाबरी एक्सटेशन ईस्ट दिल्ली के 37 वर्षीय गणेश कुमार और हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी 26 वर्षीय अंकुश कुमार से पूछताछ में कई राज खुले.
फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता
आरोपित फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता खोलकर कर फारेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम विदेश भेजते थे. बाद में रकम को वापस ले लेते थे. आरोपितों से जब्त रकम से खरीदी गई संपत्ति के दस्तावेज हासिल कर अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1 हिमांषु तनेजा पिता अजय तनेजा उम्र 29 साल पता 11/07, शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली
2 गणेष कुमार पिता लाल बाबू शाह उम्र 37 साल पता जनकपुरी, बी-01, वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आर.जेड.बी. 153, डाबरी एक्सटेषन ईस्ट दिल्ली
3 अंकुश पिता रमेश चंद उम्र 26 साल पता हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB