अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिरा ट्रक, एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, इलाके में शोक का माहौल
Truck lost control and fell into the river from the bridge, one youth died on the spot, one is in critical condition, mourning in the area
सक्ती : सक्ती जिले के भेड़िकोना अमलीडीह पुल पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. शनिवार देर रात करीब 2 बजे सक्ति से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गया. हादसे में ट्रक चालक शिव साहू, पिता गोवर्धन साहू (उम्र लगभग 25 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
सुबह के समय ट्रक चालक का छोटा भाई, नूतन साहू (उम्र करीब 22 साल) नदी में गिरे ट्रक को देखने पानी के भीतर गया था. इस दौरान वह ट्रक के भीतर फंस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है. हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



