पांडुका के नहर में तैरता मिला युवक का शव, लाश मिलने से मचा इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, मृतक की हुई पहचान
The body of a young man was found floating in the canal of Panduka, panic spread in the area after the body was found, suspicion of murder, the deceased was identified
गरियाबंद/पांडुका : गरियाबंद जिले के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक का शव नहर में तैरते हुए मिला है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका क्षेत्र के ग्राम कुम्हरमरा में स्कूल के पास नहर में एक युवक की शव मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी.
शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रुप में हुई है. गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ.
पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर कई एंगल से मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



