हॉस्पिटल से भागे मरीज को बच्चा चोर समझ रहे कॉलोनीवासी, जांच में चेक पोस्ट का कर्मचारी अस्पताल से भगा मानसिक रोगी निकला
Colony residents thought the patient who had run away from the hospital was a child thief, during investigation the check post employee turned out to be a mentally ill patient who had run away from the hospital
धमतरी : अरिहंत वाटिका कॉलोनी वाले जिस संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझ रहे थे. वो मानसिक रोगी निकला, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था.
मिली जानकारी के नुताबिक अरिहंत वाटिका कॉलोनी निवासी गंगाशरण साहू ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 अप्रेल 2025 को उनका 8 साल का बेटा कॉलोनी के बच्चों के साथ अपने घर के बाहर फुटबाल खेल रहा था. उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति वहां आया और बच्चे से बातचीत करने की कोशिश करने लगा. कुछ ही देर में वह व्यक्ति जबरदस्ती उसके बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा.
तब उन्होंने इसका विरोध किया और उस व्यक्ति को वहां से चले जाने को कहा. उसकी हरकतों और व्यवहार से संदिग्ध मालूम हो रहा था. जिसको बच्चा चोर समझकर थाना सिटी कोतवाली में खबर दी गई. इस खबर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस को उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के निर्देश दिये गए. जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसी टीवी कैमरे को खंगाला. साथ ही आस पास तस्दीक भी किया गया.
जिस पर पता चला कि वो मानसिक रुप से बीमार मेंटली डिस्टर्ब होने की वजह से उसके परिजनों ने 23 अप्रेल 2025 ओजश्वी नर्सिंग होम में भर्ती किये थे. जो दुसरे दिन 24 अप्रेल को शाम को हॉस्पिटल से भाग गया था. जिसके बारे में पूरा तस्दीक करने पर उनका नाम विक्रांत पुजारी पिता महेश पुजारी उम्र 28 साल जो राम जानकी मोहल्ला उमरगाँव,थाना सिहावा, जिला धमतरी का रहने वाला है.
आबकारी विभाग में बोराई चेक पोस्ट पर काम करता था. जिसको धमतरी के आसपास में पता किये धमतरी में पता नही चला. जिसके बाद में उनके घर पता करने पर पता चला की वो खुद घर पहुंच गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



