कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में महिलाओं के गले से सोने की चैन खींचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार

Gang that snatched gold chains from womens necks during storyteller Pradeep Mishras program busted 5 women and 1 man arrested

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में महिलाओं के गले से सोने की चैन खींचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार

रायपुर : पंडित प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने जा रही महिलाएं रोज चोरी की शिकार हो रही हैं. इसके लिए पूरा एक गिरोह काम कर रहा है. पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह की पांच महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से 3 सोने की चैन जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल 13 अगस्त से थाना राखी क्षेत्र के ग्राम गनौद/खरखराडीह में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है. कथा में अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर 3 अलग-अलग महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चैन चोरी कर लिया गया था. चोरी की शिकायत को एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लिया और जांच कर चोरों को पकड़ने के निर्देश क्राईम ब्रांच व थाना राखी की टीम को दिया था.
पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. टीम के सदस्यों ने वाहनों सहित होटल, लॉज और ढाबों की भी जांच की जा रही थी. इसी दौरान टीम के सदस्य गंज थाना क्षेत्र स्थित वेलकम होटल को चेक करने पहुंचे.
होटल में यूपी की कुछ महिलाएं रुकी हुई थी. जो संदिग्ध दिख रही थी. जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 3 नग सोने की चैन जब्त की गई. पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया गया.
कड़ाई से पूछताछ करने पर खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में चोरी करने की बात स्वीकार की. महिलाओं के कब्जे से व्यक्तियों के कब्जे से 3 नग सोने की चेन बरामद कर थाना राखी में कार्रवाई की जा रही है.
पकड़ी गई महिलाओं का नाम व पता
01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 साल निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)
02. पूजा पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)
03. सुनीता पति नितीश कुमार उम्र 20 साल निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ.प्र.)
04. सपना पति राजू चमार उम्र 30 साल निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 साल निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)
06. कौशिल्या पति भोले उम्र 58 साल निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb