अकेली छात्रा को देख बिगड़ी नीयत, पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर कलयुगी राक्षस ने किया दुष्कर्म, आरोपी अंकित गिरफ्तार
Seeing a girl student alone, his intentions got corrupted, a demon of Kaliyug entered her house on the pretext of asking for water and raped her, accused Ankit arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी. तभी बगल के कमरे के सामने एक युवक खड़ा नजर आया. युवक को अपनी ओर आते देख वह फौरन अपने कमरे के अंदर चली गई. कुछ देर बाद वही युवक पीने के लिए पानी मांगते हुए उसके कमरे के बाहर आया. युवती ने उसे पानी की बोतल थमाई.
लेकिन आरोपी ने अचानक बोतल कमरे में फेंक दी और जबरन कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोपी ने पीड़िता को जमीन पर पटक दिया और शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और करीब आधे घंटे बाद फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने पड़ोसी और सहेली को इसकी जानकारी दी. आरोपी से युवती की कोई पूर्व पहचान नहीं थी.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 64, 332 (B),127 (2), 351 (3) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. जांच के दौरान एक संदिग्ध का फुटेज हाथ लगा. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने आदर्श नगर कुनकुरी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पीड़िता से पहचान कराई गई. जिसने आरोपी की पुष्टि कर दी. आरोपी की पहचान अंकित खाखा उम्र 30 साल के रुप में हुई. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



