2 मादा बंदरों के अवैध शिकार का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.800 किलो मांस, कुल्हाड़ी, 4 छुरी और बाइक जब्त, 4 आरोपियों की तलाश जारी

Illegal hunting of 2 female monkeys uncovered; 3 suspects arrested. 3.800 kg of meat, an axe, 4 knives, and a motorcycle seized; search for 4 other suspects is underway.

2 मादा बंदरों के अवैध शिकार का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.800 किलो मांस, कुल्हाड़ी, 4 छुरी और बाइक जब्त, 4 आरोपियों की तलाश जारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग ने दो मादा बंदरों के अवैध शिकार के मामले में ओडिशा के तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया है.
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर 2026 को तौरेंगा बफर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गरीबा परिसर के आरक्षित वन क्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्य प्राणी दो मादा बंदरों के अवैध शिकार का मामला सामने आया. इस मामले में ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबाटपानी निवासी तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है.
कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने 13.800 किलोग्राम कच्चा मांस, एक कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक पंसुल, चार पीले थैले और एक मोटरसाइकिल नम्बर CG04 MF 3970 जब्त किया.
आरोपियों की पहचान भूसा उम्र 50 साल, बनमाली सांता उम्र 51 साल और सोलंदर सांता उम्र 26 साल के रुप में हुई है. तीनों ओडिशा के नबरंगपुर जिले के ग्राम कबाटपानी, पोस्ट गोना, थाना एवं तहसील रायघर के निवासी बताए गए हैं. मामले में चार अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है. अब निगाहें फरार चार सह-आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच पर टिकी हैं.
वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 23/19, तारीख 26 अक्टूबर 2026 के तहत वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की. तीनों आरोपियों को गरियाबंद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किया गया. अदालत के सामने पेशी के बाद उन्हें 5 नवंबर 2026 तक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया है. मामले में वन विभाग की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb