पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर मारपीट, बलवा के दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
A youth was beaten up due to old enmity, money was demanded for drinking alcohol, he was beaten up for not giving money, 7 accused including two minors were arrested for rioting
दुर्ग : मोहन नगर थाना इलाके में 25 अप्रैल को हुए मारपीट और बलवा मामले पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरिनगर कातुल बोर्ड निवासी नीरज कुमार सिंह ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वो 25 अप्रैल 2025 की रात 8 बजे अपने घर के पास गली में टहल रहा था. इसी दौरान उसके पास प्रशांत साहू अपने अन्य साथी जयदीप साहू, विशाल वर्मा, प्रिंस बकला, पीयुष पाण्डेय दो नाबालिग के साथ आया.
आते ही रामनवमी के समय उससे झगड़ा करने की बात को लेकर बहस करने लगा. जब नीरज ने कहा कि वो पुरानी बात को भूल जाए तो प्रशांत ने उससे कहा ठीक है. वो लोग शराब पार्टी करने जा रहे हैं. वो उन्हें शराब खरीदने के लिए पैसा दे. नीरज ने उन्हें पैसा देने से मना कर दिया.
जब नीरज ने शराब के लिए पैसा नहीं दिया तो सभी आरोपियों ने अपने पास रखे डंडा, रॉड निकाला और नीरज के साथ मारपीट शुरु कर दी. उन्होंने नीरज को बुरी तरह मारा और जब वो बेहोश होकर गिर गया तो सभी वहां से भाग गए. चींख पुकार सुनकर नीरज के घर वाले बाहर आए.
इसके बाद वो उसे अस्पताल लेकर गए. नीरज को आई चोट के आधार पर पुलिस ने मरपीट और बलवा का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने 27 अप्रैल को सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत कुमार साहू (18 साल) निवासी हरि नगर, मुस्कान पैलेस के पास, मोहन नगर , विशाल वर्मा (20 साल) निवासी प्रथम वाहिनी, छसबल, टी-4, मोहन नगर, जयदीप कुमार साहू (20 साल) प्रथम वाहिनी, छसबल, मोहन नगर, पीयुष पाण्डेय (18 साल) निवासी आशा नगर, मोहन नगर, प्रिंस बकला (18 साल) निवासी प्रथम वाहिनी, छसबल, एच-7, मोहन नगर और 2 नाबालिग शामिल है.
आरोपी
प्रशांत कुमार साहू (18 साल) निवासी हरि नगर, मुस्कान पैलेस के पास, मोहन नगर
विशाल वर्मा (20 साल) निवासी प्रथम वाहिनी, छसबल, टी-4, मोहन नगर
जयदीप कुमार साहू (20 साल) प्रथम वाहिनी, छसबल, मोहन नगर
पीयुष पाण्डेय (18 साल) निवासी आशा नगर, मोहन नगर
प्रिंस बकला (18 साल) निवासी प्रथम वाहिनी, छसबल, एच-7, मोहन नगर
2 नाबालिग आरोपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



