दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत, तीन लोगों को बचाने वाला युवक अपने भाई को नहीं बचा सका

Two minor children who had gone for a picnic with friends died due to drowning in anicut the young man who saved three people could not save his brother

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत, तीन लोगों को बचाने वाला युवक अपने भाई को नहीं बचा सका

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के लखोली क्षेत्र के दो बच्चों की मोखला एनीकट में डूबने से मौत हो गई. यह बच्चे अपने अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मोखला एनीकट गए थे.
रविवार को राजनांदगांव शहर के लखोली वार्ड से करीब एक दर्जन युवक जिले के मोखला एनीकट में पिकनिक मनाने गए थे. इस दौरान 7-8 युवक एनीकट में नहाने उतरे थे. तभी वे गहरे पानी में चले गए. जिसमें से चार-पांच युवक डूबने लगे. पिकनिक मनाने गए एक युवक ने डूब रहे लोगों में से तीन लोगों को बचा लिया. लेकिन एक 12 साल के बालक लखोली निवासी शाहिद हुसैन और 16 साल के सुमीत यादव की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद गोताखोरों की टीम को खबर किया गया और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव मौके से बरामद किया गया. सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जहां आज उनका पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया.
इस मामले में राजनांदगांव के सीसी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि लखोली क्षेत्र से 11-12 बच्चे पिकनिक के लिए गए हुए थे. जिसमें से दो नाबालिग की डूबने से मौत हुई है.
एनीकट में नहाने के दौरान 4 से 5 युवक गड्ढे में चले गए थे. जिनमें से तीन लोगों को एक युवक ने बारी-बारी बचाया लेकिन वह अपने भाई को डूबने से नहीं बचा पाया. लखोली क्षेत्र के इन युवकों की डूबने से मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb