बहू को पटक-पटककर पीटा, सबूत दिखाने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस, दर्ज कर दिया काउंटर FIR, एसपी के पास भी की गई शिकायत

Daughterinlaw beaten police not listening even after showing evidence counter FIR registered complaint made to SP also

बहू को पटक-पटककर पीटा, सबूत दिखाने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस, दर्ज कर दिया काउंटर FIR, एसपी के पास भी की गई शिकायत

दुर्ग  : दुर्ग जिले में एक बेचारी महिला को ससुराल में चार-पांच लोगों ने मिलकर बाल खींच कर जमीन में पटक कर मारा. महिला थाने पहुंची तो शिकायत नहीं सुनी गई. एविडेंस मांगा. जब महिला ने उसका वीडियो दे दिया. तो पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर दिया.
दरअसल मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र का है. यहां आजाद मार्केट रिसाली में रहने वाली कमरुन निशा खान ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. निशा ने बताया कि वो बीएमएस डॉक्टर है और श्री शंकराचार्य अस्पताल में जॉब करती है. उसने नेवई थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ कई बार शिकायत की. लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई.
31 अगस्त 2024 को निशा को उसके जेठ, देवर, सास और देवरानी ने मिलकर बुरी तरह पीटा. इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया. जिसे निशा सबूत के तौर पर रखे हुए है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो तीन पुरुष और दो तीन महिलाएं मिलकर एक महिला को बुरी तरह मार रहे हैं. वो लोग निशा के बाल पकड़कर दीवार में गिरा दिए. जमीन में पटक दिए और उसे इतनी बेरहमी से पीट रहे हैं कि निशा बचाव बचाव चिल्ला रही है. लेकिन कोई सामने नहीं आया. निशा नेवई थाने पहुंची. पुलिस ने जाहिदा खान, मोहर्रम और सागीर खाने के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया. लेकिन उनकी शिकायत पर निशा को भी आरोपी बना डाला.
निशा का क्या कहना है
निशा का कहना है कि वो घटना से पहले भी कई बार थाने जाकर प्रताड़ना की शिकायत दे चुकी है. लेकिन थाने में बैठे जांच अधिकारी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी. अगर वो सुनते तो उसके साथ मारपीट की घटना नहीं होती. जब उसने एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस वालों ने ससुराल वालों का बचाव करते हुए दोनों पक्षों से काउंटर FIR दर्ज कर दिया. निशा का कहना है कि एक महिला को 5-6 लोग मार रहे हैं तो भला वो उन्हें कैसे उन्हें मार पाएगी.
एसपी के पास भी की गई शिकायत
निशा का कहना है कि काउंटर एफआईआर दर्ज करने के बाद वो एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत लेकर पहुंची थी. एसपी ने उनकी बातों को सुना और इसके बाद टीआई को डांटा भी की महिला की शिकायत पर FIR दर्ज करने की जगह काउंटर FIR क्यों दर्ज किया गया? इसके बाद भी नेवई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उल्टा उसके ऊपर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
जेठ और देवर पर आरोप
निशा के पति वजीर खान दिव्यांग हो गए हैं. 23 जून को भी निशा ने एक शिकायत नेवई थाने में की थी. उसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके जेठ और देवर संपत्ति को लेकर उसे झगड़ा करते हैं. इसके साथ ही उसने एक और शिकायत की थी. जिसमें उसने जेठ के ऊपर उसके साथ बलात्कार का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था. पुलिस इसे संपत्ति विवाद बता रही है.
नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला का कहना है कि कमरुन निशा के खिलाफ उसकी 65 साल की बुजुर्ग सास ने शिकायत की है. पुलिस का काम FIR दर्ज करना है. उन्होंने दोनों की शिकायत दर्ज की है. कमरुन ने जो विडीयो एविडेंस के रुप में दिया है वो अदालत में पेश किया गया है. अब रही बात सच क्या है और सजा क्या होनी चाहिए ये तय करना अदालत का काम है. अगर कमरुन सही है तो अदालत से उसे इंसाफ जरुर मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb