घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रुप, पूर्व पति के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

A domestic dispute took a horrific turn, with a man attacking his wife on suspicion of having an illicit relationship with her ex-husband; treatment is ongoing, and the accused arrested.

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रुप, पूर्व पति के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : जिला सक्ती के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पत्नी के पूर्व पति के साथ रहने के शक में आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले में जैजैपुर पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह मामला घटना ग्राम सेंदरी का है. जहां घायल महिला संतोषी बाई रात्रे उम्र 45 साल को नजूल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया. जांच में सामने आया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी. जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकती थी.
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पति महेशराम रात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. वहीं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई.
पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी को तलब कर घटना में इस्तेमाल डंडा, खून लगे कपड़े और दुसरे सबूत जब्त किए. आरोपी को 1 फरवरी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB