मामा के घर कर्मा नाचने आई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, सुरेश और दोस्त संजय दोनों गिरफ्तार

A minor girl who had come to her maternal uncle's house to dance Karma was raped; the accused had called her from a cultural programme and taken her away. Suresh and his friend Sanjay were both arrested.

मामा के घर कर्मा नाचने आई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, सुरेश और दोस्त संजय दोनों गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के थाना बगीचा क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां मामा के घर कर्मा नाचने आई 16 साल की नाबालिग बालिका के साथ आरोपी द्वारा अपने बाईक पर ले जाकर सुने मकान में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के शिकायत पर आरोपी आरोपी सुरेश यादव व सह आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 16 वर्षीय पहाड़ी कोरवा नाबालिक लड़की अपने मामा के घर अपने भाई के साथ कर्मा नाचने आई थीं. इस दौरान आरोपी सुरेश यादव उम्र 26 साल जो कि पीड़िता का पूर्व परिचित था उसके मामा के घर जाकर युवती को फोन कर रात करीब 11 बजे बाहर बुलाया और अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर सुने मकान में ले जाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया.
इस दौरान आरोपी का दोस्त संजय यादव उम्र 21 साल सुने मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था. पीड़िता के परिजन जैसे ही घटना स्थल पहुंचे। दोनो आरोपी मौके से फरार हो गया. दोनो आरोपियों के खिलाफ बगीचा थाने में बीएनएस की धारा 137(2),70(2) व पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जेल भेजा गया. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB