नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्टर की टक्कर से रायपुर जा रहे 2 बाइक सवार की मौत, एक गंभीर, ड्राइवर फरार, तेज रफ़्तार ने छिनी तीन घरों की खुशियां
Tragic accident on the national highway: two motorcyclists killed and one critically injured after being hit by a tractor; driver absconding. Speeding has shattered the happiness of three families.
बिलासपुर : बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा मुंगेली जिले के सरगांव सरगांव थाना क्षेत्र के चंद्रखुरी स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के सामने हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे भिलौनी निवासी भोला साहू, पिपरलोड निवासी सुखसागर यादव और बदरा निवासी सूरज यादव बाइक से किसी काम से रायपुर रोड की तरफ जा रहे थे, चंद्रखुरी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए. हादसे में भोला साहू और सुखसागर यादव के सिर में गंभीर चोट आई. दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सड़क पर दो शव पड़े होने की वजह से कुछ समय के लिए जाम की हालत बन गई. लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए.
ट्रैक्टर चालक की तलाश
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है. हादसे में ट्रैक्टर की रफ्तार, बाइक की हालत और हादसे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है.
हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. एक ही झटके में दो परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया, जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



