ऑपरेशन प्रहार अभियान को मिली कामयाबी, ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दिनेश टेकवानी और अनिल गंगवानी गिरफ्तार, नगद और सट्टा पट्टी जप्त
Operation Prahar Abhiyan got success online betting racket busted Dinesh Tekwani and Anil Gangwani arrested cash and betting slips seized
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में संतोषी मन्दिर के पास एक घर से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले खाईवाल और उसके कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तोरवा पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और 8400 रुपये नगद बरामद किया है. सभी को अदालत के सामने पेश किया गया.
तोरवा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर करारी चोट मारी है. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एसीसीयू और तोरवा पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर तोरवा बस्ती स्थित संतोषी मंदिर के पास अनिल गंगवानी के मकान पर दबिश दी. जहां उन्हें ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी सामग्री मिली. इस छापेमारी में पुलिस को एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और नगद 8400 रुपये बरामद हुए. जो सट्टा पट्टी के कारोबार से संबंधित थे.
पुलिस ने बीएनएस और जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत संगठित तरीके से सट्टा पट्टी चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. छानबीन में यह भी सामने आया कि रिंग रोड 2 निवासी दिनेश टेकवानी, जो एक आदतन सट्टेबाज हैं. ने अपने भांजे अनिल गंगवानी को 20 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर सट्टा पट्टी का काम सौंप रखा था. अनिल गंगवानी अपने घर पर ही यह सट्टा कारोबार चला रहा था. दिनेश टेकवानी के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा मामले कई थानों में दर्ज हैं.
पूछताछ करने पर आरोपी दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखकर 20000 रुपए प्रति माह में काम करने की बात कबूल किया. जिसके आधार पर 01 दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 साल पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन बिलासपुर को घेराबंदी कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पकड़ा गया. आरोपी अनिल गंगवानी के कब्जे से एक लैपटॉप, 5 मोबाइल, नगदी रकम 8400 रुपए, सट्टा लिखने का नोटबुक, सट्टा पट्टी 5 नग और दिनेश टेकवानी के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल जप्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 112 बीएनएस तथा 6 क, 6 ख, 7(1), 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



