दहशत के साए में जीने को मजबूर जनता, चाकूबाजी के बाद दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, टाइल्स मिस्त्री गंभीर रुप से घायल, आरोपी फरार
People forced to live under the shadow of terror Rs 50000 looted in broad daylight after knife attack tiles mason seriously injured accused absconding
बिलासपुर : शहर में नशेड़ी और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. पुलिस के तमाम दावों के बावजूद अपराध की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार की शाम सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में ऐसी ही एक घटना ने लोगों को दहला दिया. बाइक सवार युवकों ने मामूली विवाद पर एक टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर मिस्त्री को गंभीर रुप से घायल कर दिया.
सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में रहने वाले टाइल्स मिस्त्री रहमत अली पिता जब्बार अली उम्र 27 साल गुरुवार को अपने साथियों के साथ काम पर गए थे. काम खत्म कर वे शाम को घर लौट रहे थे. अन्नपूर्णा कॉलोनी के पास तेज रफ्तार से गुजर रहे बाइक सवार युवकों को उन्होंने वाहन धीमे चलाने की सलाह दी. यही बात उन युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने रुककर रहमत अली और उनके साथियों से गाली-गलौज शुरु कर दी.
विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. इस बीच एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रहमत अली पर हमला कर दिया. चाकू के वार से रहमत अली गंभीर रुप से घायल हो गए. साथी मिस्त्रियों ने किसी तरह घायल रहमत अली को संभाला और फौरन सिम्स अस्पताल पहुंचाया. वहां उनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि हमलावर युवक बाइक पर सवार थे और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है. चाकूबाजी की घटना के बाद आज दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
प्रार्थी दिलीप यादव से मिली जानकारी के मुताबिक जब वह पिकअप में सामान लेकर वापस आ रहा था. इस दौरान सीलपहरी चौक के आगे एक्टिवा में सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर उनको रोका और उनकी वीडियोग्राफी करते हुए गाड़ी मे कबाड़ लदा होने की बात कहते हुए मारपीट की. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के पास रखे 50000 रुपये भी लूट लिया.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिलीप यादव को अपने साथ सिरगिट्टी थाने भी ले जाने लगे और अचानक रास्ते में गाड़ी का रास्ता बदलकर फरार होने में कामयाब हो गए. इसके बाद प्रार्थी ने 112 में फोन कर अपने साथ हुई दिनदहाड़े की लूट की जानकारी दी.
सिरगिट्टी क्षेत्र मे लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी सहित उनकी पुलिस पर संरक्षण देने गंभीर आरोपो की लंबी फेहरिस्त है. जिसकी वजह से थाने मे दुर्व्यवहार और इलाके में सुरक्षा की मांग और अवैध अवैध गैरकानूनी गतिविधियों को बंद करने के लिए बिलासपुर आईजी और पुलिस कप्तान से ज्ञापन के जरिए गुहार भी लगाई है. बावजूद उसके क्षेत्र में गैर कानूनी कारोबार अपने चरम पर है गांजा सत्ता कबाड़ और नशे का कारोबार पुलिस संरक्षण में खूब फल फूल रहा है और इलाके के लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



