प्रोग्रेसिव पॉइंट से 2 शातिर ठगों को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम से मिली रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने भेजने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Police arrested two smart thugs from Progressive Point, two more accused arrested for sending money earned from cyber crime to Thailand and China

प्रोग्रेसिव पॉइंट से 2 शातिर ठगों को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम से मिली रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने भेजने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में दो शातिर ठगों को पुलिस ने दबोचा है. दोनों आरोपी साइबर क्राइम सेमिली रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने में शामिल थे.
आरोपियों के बैंक खातों के आकलन से ठगी की रकम बढ़कर  429 करोड़ होना पाया गया है. आरोपियों से मामलों से संबंधित दस्तावेज के अलावा और भी अन्य फर्जी कंपनी के दस्तावेज, फॉरेक्स ट्रेडिंग बैंक खाता, मोबाइल जब्त हुए हैं.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे ठगी की रकम को विदेश भेजने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिया गया,
थाना आमानाका के अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420,34 की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर में की जा रही है. विवेचना क्रम में आरोपी पवन कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली और गगनदीप विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा मिले निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए प्रोगेसिव प्वाइंट लालपुर रायपुर मे रेड की गई. रेड में आरोपी संदीप रात्रा पिता इंद्रजीत रात्रा उम्र 41 साल जैन पार्क उत्तम नगर दिल्ली व राजवीर सिंह पिता स्व गुरमेल सिंह उम्र 22 साल पता हीरापुर रायपुर से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया.
साथ ही आरोपियों द्वारा उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर अन्य फर्जी कंपनी क्रोमा शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स बनाया गया था. उक्त कंपनी के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यूनियन बैंक में फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम विदेश भेजने के लिए बैंक खाता खुलवाया गया था. आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों का प्रयोग भविष्य में साइबर क्राइम से मिली ठगी की रकम को विदेश भेजने के लिए किया जाता. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
पुलिस महानिरीक्षक मिश्रा ने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़ी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ठगी की रकम को वापस लाने के प्रयास जारी रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI