पति ने की पत्नी की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Husband killed his wife, beat her to death with sticks, accused absconded with 10 month old innocent girl, police searching for him

पति ने की पत्नी की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी है, आरोपी 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर रुप ले लिया. धनवार मोहल्ला निवासी 42 साल की समुद्री बाई और उनके पति मैकू धनवार के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैकू ने अपनी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरु हुआ था. जो बाद में हिंसक हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है. घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली है. पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील की है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है.
घटना के बाद आरोपी मैकू 10 माह की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI