छत्तीसगढ़ में जमीन बिक्री के नाम पर ठगी, पुलिस ने 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विवेक बेलवाला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fraud in the name of land sale in Chhattisgarh, police arrested Vivek Belwala, the accused of fraud of 32 lakhs and sent him to jail
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहर के लालबाग निवासी दीपक तोतवानी द्वारा बसंतपुर थाने में शहर के कामठी लाईन निवासी विवेक बेलावाल के खिलाफ छलपूर्वक जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया.
पुलिस ने जांच में पाया कि स्थानीय उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक प्रयोजनार्थ स्थाई लीज पर आबंटित परिसर जिसका रकबा 4025 वर्ग फीट को आरोपी द्वारा बैंक में गिरवी होने के बावजूद बेचने का सौदा किया. बैंक से व्यावसायिक परिसर को लोन फ्री कराने और बैंक को देने वाली रकम के बारे में सेटलमेंट कार्यवाही चलने का इकरारनामा में उल्लेख कर 32 लाख रुपये दीपक तोतवानी से लेकर 17 मार्च 2021 में बेचने का पक्का सौदा कर कब्जा सहित और मुख्त्यारनामा दे दिया. लेकिन आरोपी विवेक द्वारा बैंक में लोन की अदायगी नहीं की गई. जिसके फलस्वरुप बैंक के द्वारा सौदाकृत व्यावसायिक भूखंड और उसमें बने शेड को नीलामी कर दिया गया.
इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विवेक बेलावाल के द्वारा दीपक तोतवानी से छलपूर्वक धोखाधड़ी करना पाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज आरोपी बेलसन्स इंटरप्राइजेस के प्रोपाइटर विवेक बेलवाला को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



