छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लगाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़!, 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

Farmers in Chhattisgarh will receive Rs 15,000 per acre for cultivating Kharif crops other than paddy; registration will be open until October 31.

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लगाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़!, 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

रायपुर : राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लगाने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक आदान सहायता राशि मिलेगी. वहीं, पहले से दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले पात्र किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद दी जाएगी. योजना का फायदा लेने के इच्छुक किसानों को 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराना जरुरी है.
हालांकि 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि सभी किसानों को स्वतः नहीं मिलेगी. इसके लिए किसानों को योजना की निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी.
दलहन, तिलहन और मक्का की खेती पर 10 हजार रुपये की सहायता
सरकार ने धान के अलावा अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया है. जो किसान पहले से दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती कर रहे हैं. उन्हें पात्रता के मुताबिक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता प्रदान की जाएगी.
कृषक उन्नति योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल के जरिए पंजीयन कराना होगा. इसके लिए संबंधित सेवा सहकारी समिति की मदद ली जा सकती है. आवेदन की प्रक्रिया इस तरह है-
1. किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति में जाएं.
2. कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने की जानकारी दें.
3. एकीकृत किसान पोर्टल पर अपने किसान विवरण और फसल संबंधी जानकारी का सत्यापन कराएं.
4. आवश्यकतानुसार नया पंजीयन, फसल सुधार या कैरीफॉरवर्ड प्रक्रिया पूरी कराएं.
5. पंजीयन की पुष्टि कर लें और संबंधित समिति से आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें.
किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन होना भी जरुरी है. इसलिए किसानों को अपनी सेवा सहकारी समिति से इसकी स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए.
सीधे बैंक खाते में आएगी योजना की सहायता राशि
कृषक उन्नति योजना में पात्र किसानों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी. इसके लिए किसान का पंजीयन, पात्र फसल और रकबे का सत्यापन तथा बैंक संबंधी विवरण सही होना जरुरी है. किसानों को सलाह है कि वे संबंधित सहकारी समिति में अपने पंजीयन और बैंक खाते की जानकारी की जांच करा लें. जिससे सहायता राशि प्राप्त करने में परेशानी न हो.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb