हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा, सुख समृद्धि की कामना से हुआ आयोजन, भठगांव में लगा मेला और देवी देवताओं की निकली शोभायात्रा
Govardhan Puja was celebrated with joy events were organized with the wish of happiness and prosperity fair was held in Bhatgaon and procession of Gods and Goddesses took place
भठगांव में लगा मेला और देवी देवताओं की निकली शोभायात्रा
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर से 5 कि.मी. दूर ग्राम भटगांव में गोवर्घन पूजा एवं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान सुबह से मड़ई मेला में शामिल होने हजारों की तादाद में क्षेत्र के लोग पहुंचे.
ग्राम पंचायत भाठीगढ के ग्राम भटगांव में गोधर्वन पुजा के अवसर पर दीपावली महोत्सव में गोधर्वन पुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां देवी देवताओं की विशेष पुजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई और देर शाम को गोवर्धन खुदाई गई सहाड़ादेव की पूजा अर्चना किया गया. देवी देवताओं से आशिर्वाद लेने क्षेत्र भर के लोग उमड़ पड़े.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदुनेगी, राजप्रमुख हरिशचंद नेगी, सरपंच जिलेन्द्र नेगी, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, मानोज मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा पूर्व सरपंच, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, दयाराम यादव, भोजलाल यादव, नयन यादव, योगेन्द्र यादव, सोमाराम चक्रधारी, घुरउराम यादव, कृष्ण कुमार यादव, रामनाथ यादव, रामकिशन यादव, समुंद निर्मलकर, कल्याण यादव, जीवन यादव, भुवन यादव, बालसिंह यादव, बजरंग यादव,सोनूराम यादव, रामसेवक चक्रधारी, जगदीश, मुरहा यादव व क्षेत्रभर के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रतनपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा… सुख समृद्धि की कामना से हुआ आयोजन
रतनपुर : यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रतनपुर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा किया गया.
रतनपुर में भी समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन कर कथा सुनते हुए विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया और नगर वासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया गया.
रतनपुर मे इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव, सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव,सह सचिव अनिल यादव राजा यादव, उपाध्यक्ष रामसेवक यादव शिव यादव, बसंत यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, कृष्णा यादव, अमर सिंह लाला, सोनू यादव, उदल यादव, देवनारायण यादव, प्रदीप यादव, सुनीता यादव, ईश्वरी यादव, सीमा यादव, उषा यादव, सपना यादव, पूनम यादव सहित समाज लोगों ने अपना बहुमूल्य समय देकर सफल बनाए साथ ही नगर से बहुत अधिक लोग आकर पूजा में सम्मिलित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



