नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, CM साय व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
Municipality President Gaffu Memon became an active member of BJP met CM Sai and Deputy Chief Minister congratulated and wished Diwali
नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन बने भाजपा के सक्रिय सदस्य
गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान जारी है. प्राथमिक सदस्य बनने के बाद अब पार्टी ने तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य अभियान भी शुरु कर दिया है. 100 से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है.
इसी कड़ी में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन भाजपा के सक्रिय बने. जिला भाजपा कार्यालय में गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को मौजूदगी में उन्हें भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा.
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना ही गर्व की बात है. भाजपा सिद्धांत और अनुशासन वाली पार्टी है. पार्टी के जिम्मेदारी भरे दायित्व का निर्वहन करने के लिए सक्रिय बनना जरुरी है. भाजपा के रीति नीति और संगठन के अनुरुप उन्होंने 100 से ज्यादा सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बने है. इस अवसर पर राधेश्याम सोनवानी, धनराज विश्वकर्मा, मोहित हरपाल भी उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
CM साय व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
गरियाबंद : नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनके रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की. मेमन ने उन्हें गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी.
इस मौके नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खुशहाली की लहर है. सुशासन की सरकार आने के बाद आज गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग का विकास हो रहा है. इस अवसर उनके पुत्र अमान मेमन भी उनके साथ मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



