सुहागा ने उजाड़ा अपनी बहु का सुहाग, दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाली मां गिरफ्तार, वारदात से दो दिन पहले बनाई मर्डर की प्लानिंग
A husband ruined his daughter-in-law's life; the mother who doused her disabled son with petrol and set him alive was arrested. She had planned the murder two days before the incident.
राजनांदगांव : राजनांदगांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अपने ही बेटे को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना अटल आवास पेण्ड्री ब्लॉक नंबर-46 की है. जहां घरेलू विवाद के बीच यह सनसनीखेज मामला हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक हीना साहू उम्र 35 साल निवासी अटल आवास पेण्ड्री ब्लाक नम्बर 46 में अपने पति विरेन्द्र साहू और सास सुहागा बाई और अपने दो बच्चों के साथ रहती है. पति विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग था और बैसाखी के सहारे चलता था.
22 सितम्बर की सुबह सास सुहागा बाई और पति विरेन्द्र साहू के बीच लडाई झगडा, गाली-गलौज हो रहा था. तभी हीना साहू के द्वारा पति और सास को समझाईश देकर अपने दोनों बच्चो को स्कूल छोडने रेवाडीह चले गई थी. इसी बीच विरेन्द्र और उसकी मां के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी. गुस्से में आकर सुहागा बाई ने पहले बेटे पर पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस से आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.
आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग चिल्लाने लगे और आनन-फानन में पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाई. नाजुक हालत में विरेन्द्र को 108 एम्बुलेंस से शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान 22 सितंबर को ही उसकी मौत हो गई.
जांच में सामने आया कि सुहागा बाई ने बेटे की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी. उसने 20 सितंबर को पेट्रोल खरीदा और इसे प्लास्टिक की बोतल में घर पर छुपाकर रखा था. पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह अपने बेटे की शराबखोरी और रोज-रोज की गाली-गलौज से परेशान थी. इसी नफरत और गुस्से में उसने बेटे को खत्म करने की ठान ली थी.
मृतक की पत्नी हीना साहू की शिकायत पर पुलिस ने थाना लालबाग में जुर्म दर्ज किया. पहले धारा 109 बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया. बाद में जांच में हत्या का प्रावधान जोड़ते हुए धारा 103(1) बीएनएस भी शामिल कर ली गई. पुख्ता सबूत मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सुहागा बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू सहित सउनि ईश्वर यादव, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, आरक्षक कमल किशोर यादव और महिला आरक्षक हिमा चंद्राकर की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



