पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

Police got a big success, within 24 hours, 4 accused were arrested and the blind murder was solved, the crime was committed due to old enmity

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग : दुर्ग में हुए कत्ल के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2025 को प्रार्थी परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर मेरे बेटे अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया था. जहॉ आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमाल कर हत्या कर दी है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगॉव में अपराध क्रमांक 104/25, धारा धारा 103(1), 3(5) बी एन एस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
उक्त घटना को बेहद ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की जल्द पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे.
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, चिराग जैन (भा.पु.से.) और उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग अजय कुमार सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एसीसीयु, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरुषोत्तम कुर्रे और प्रभारी थाना मोहन नगर निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगाया गया.
गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में गवाह विकास सिंह परमार से पूछताछ कर आरोपियों की जानकारी हासिल कर आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की गई और अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों की निशानदेही कर घर, रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर दबिश दी गई.
इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिलने पर आकाश मजूमदार उर्फ सोना को आदित्य नगर दुर्ग मे छिपे होने की खबर पर घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया. घटना के अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तकनीकी मदद लेते हुये सिरसा गनियारी क्षेत्र से मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान और होरीलाल पटेल उर्फ बाती को हिरासत में लिया गया पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि पूर्व में अवतार मुकेश के साथ मारपीट किया था. और दीपक ठाकुर का अवतार के भाई के साथ विवाद होने से अवतार अपने भाईयों के साथ मिलकर दीपक का पैर तोड दिया था. होरी लाल का दीपक के साथ दोस्ती होने से अवतार चिड कर होली के समय होरी लाल के साथ मारपीट किया था.
इन सभी बातों से अवतार से नाराज होकर पूरानी रंजिश रखते हुये हम सभी मिलकर अवतार मरकाम को कहीं पीने के लिए बुलाते है और मौका पाकर उसको मार देने की प्लान बनाकर वारदात को अंजाम देने 29 मार्च 2025 को प्लान बनाकर से दीपक ठाकुर ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार से बोला कि तुम्हारे साथ अवतार का बातचीत होता है तुम उसे बियर पिलाने के बहाने बुलाओ. बाकी का काम हम लोग कर लेंगे. तब सोना हमारी योजना में शामिल होकर अवतार को बुलाने के लिए राजी हो गया और अवतार को फोन कर इंदर ढाबा चिखली बुलाया
और हम सभी एक साथ दीपक ठाकुर की ग्न्ट गाड़ी से इंदर ढाबा पहूॅच गये अकाश मजूमदार और दीपक ठाकुर ग्न्ट गाडी के पास खड़े रहे और मुकेश उर्फ चिरा, होरीलाल उर्फ बाती और अमन साहू उर्फ मसान तीनों गाडी से दूर अंधेरे में छुपकर अवतार मरकाम के आने का इंतजार करने लगे. जैसे ही अवतार मरकाम दीपक और अकाश मजूमदार उर्फ सोना के पास पहूंचा चिरा, बाती और मसान तीनों अवतार को पीछे से घेरते हुए पास रखे चाकू से अवतार के कान गला, और सीने में ताबडतोड़ हमला कर अवतार को अधमरा छोड़ कर सभी वहां से भाग गए. पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ चौकी जेवरा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI