धमतरी में मोबाइल चलाने की बात पर छोटे भाई की हत्या, बोला- मुझे भी देखने दे, नहीं माना तो डंडे से पीटा, सिर-पीठ पर किया वार, आरोपी कैलाश गिरफ्तार

In Dhamtari, a man murdered his younger brother following a dispute over the use of a mobile phone; the accused, Kailash, had asked to use the phone, and when his brother refused, he beat him with a stick—striking him on the head and back—and has since been arrested.

धमतरी में मोबाइल चलाने की बात पर छोटे भाई की हत्या, बोला- मुझे भी देखने दे, नहीं माना तो डंडे से पीटा, सिर-पीठ पर किया वार, आरोपी कैलाश गिरफ्तार

धमतरी : मोबाइल देखने की मामूली बात पर शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली. धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की उम्र महज 16 साल थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद कैलाश सोरी और उसका छोटा भाई कुंदन सोरी घर के आंगन में बैठकर मोबाइल देख रहे थे. इसी दौरान मोबाइल देखने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बड़े भाई कैलाश ने डंडे से छोटे भाई कुंदन के सिर और पीठ पर वार कर दिया. हमले में कुंदन जमीन पर गिर पड़ा. उसके माथे और पैर में भी चोट आई. बाद में उसकी मौत हो गई.
26 अक्टूबर से शुरू हुआ पुलिस का एक्शन
वारदात की जानकारी 26 अक्टूबर को मिलने के बाद खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर जरुरी कार्रवाई की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डॉक्टर से मिली शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कैलाश सोरी पिता जैतराम सोरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम फरसगांव को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.
इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा किस तरह गंभीर और दुखद परिणाम में बदल सकता है. जिस घर में दोनों भाई साथ रहते थे. वहीं एक मामूली विवाद ने परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया.
आरोपी
कैलाश सोरी पिता जैतराम सोरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम फरसगांव
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb