धमतरी में 3 सड़क हादसे, 10 घायल, 1 की मौत, नहावन कार्यक्रम से लौट रही  पिकअप पलटी, अज्ञात वाहन की टक्कर और कार-बाइक भिड़ंत, दो घायल

3 road accidents in Dhamtari, 10 injured, 1 dead, pickup returning from Nahavan program overturned, collision with unknown vehicle and car-bike collision, two injured.

धमतरी में 3 सड़क हादसे, 10 घायल, 1 की मौत, नहावन कार्यक्रम से लौट रही  पिकअप पलटी, अज्ञात वाहन की टक्कर और कार-बाइक भिड़ंत, दो घायल

पहला हादसा
नगरी : नगरी विकासखंड में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. नहावन एवं दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन खड़पथरा के अमलीपारा तालाब के पासा अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. जिनमें दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया. राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार करीब 25 से 26 लोगों की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक मुकुंदपुर गांव के करीब 25 से 26 ग्रामीण कोंगेरा गांव में आयोजित नहावन और दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. रात करीब 8 बजे जब वाहन खड़पथरा के पास अमलीपारा तालाब के समीप पहुंचा. तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया.
पिकअप को 17 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था. चालक के नियंत्रण खोने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वाहन में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया.
हादसे में घायल सुखबती उम्र 51 साल निवासी ग्राम बोकराकट्टा के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है. वहीं रेवती बाई उम्र 57 साल निवासी मुकुंदपुर हादसे के बाद घबराहट और चोट के कारण असंतुलित हो गईं. चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया. अन्य घायल का इलाज नगरी में किया गया. सभी अन्य यात्रियों की हालत सामान्य बताई जा रही है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सिविल अस्पताल नगरी पहुंचे. उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज संबंधी जानकारी ली. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया.
वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रमों में पिकअप वाहनों से लोगों का आवागमन आम बात है. लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी कई बार गंभीर हादसों को जन्म देती है. इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि अगर वाहन तालाब की तरफ चला जाता या हादसा और गंभीर रूप ले लेता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी. गनीमत रही कि दुर्घटनाहादसे में किसी की जान नहीं गई. फिलहाल हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दूसरी घटना ग्राम बनबगौद के पास हुई. जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह राजपूत मंगलवार रात एक बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरबांधा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
गंभीर रूप से घायल नरेंद्र सिंह राजपूत को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
हाईवे पर इको कार और बाइक में टक्कर
कुरूद : तीसरी घटना बुधवार को नेशनल हाईवे पर ग्राम छाती-सेंचुआ पुल के पास हुई. यहां दोपहर करीब 1 बजे एक इको कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.
हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t