FB में हुआ प्यार, STF जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर चाकु से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल-बाल बच गईं दो बेटियां, प्रेमिका गिरफ्तार
Fell in love on Facebook, the girlfriend of an STF soldier entered his home and stabbed his wife and child to death. Two daughters narrowly escaped and the girlfriend was arrested.
दुर्ग/सुपेला : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. जब कांस्टेबल घर पर नहीं था, तब आरोपी महिला ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. अवैध संबंध के चलते जवान की हंसती खेलती गृहस्थी उजड़ गयी. यह मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कातुलबोर्ड इलाके की एसटीएफ कॉलोनी का है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. जहां एक आरक्षक की कथित गर्लफ्रेंड ने उसके घर में घुसकर पत्नी और 8 साल के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हमला इतना भयावह था कि आरोपी महिला ने पत्नी पर 18 और सो रहे मासूम बच्चे पर 14 बार वार किए.
मिली जानकारी के मुताबिक ललितेश यादव बीजापुर में एसटीएफ के पद पर तैनात हैं. और फिलहाल 15 दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे. शनिवार सुबह करीब 8 बजे ललितेश यादव रेलवे रिजर्वेशन कराने के लिए स्टेशन गए थे. इसी बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड सरोजनी भारद्वाज उम्र 25 साल उनके घर पहुंची. सरोजिनी अपने साथ सामान लेकर आई थी और घर में घुसते ही उसने सब्जी काटने वाले चाकू से ललितेश की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य पर हमला बोल दिया.
मां ने खुद को कुर्बान कर बचाई दो बेटियों की जान
हमले के दौरान घायल रीना ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी महिला का पैर पकड़ लिया और अपनी बेटियों तान्या और नैना को वहां से भागने को कहा. तान्या भागकर पड़ोसियों को बुला लाई, जबकि नैना ने खुद को बाथरूम में बंद कर अपनी जान बचाई. पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया. अस्पताल ले जाते समय रीना और आदित्य ने दम तोड़ दिया.
फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफ़नाक अंत
पुलिस जांच में सामने आया है कि जांजगीर की रहने वाली सरोजनी और ललितेश की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. ललितेश ने ही उसे दुर्ग में किराए का कमरा दिला रखा था. चर्चा है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी. वारदात से एक दिन पहले भी वह घर आई थी, तब ललितेश ने उसे समझाकर भेज दिया था, लेकिन शनिवार सुबह वह कत्ल के इरादे से ही पहुंची थी. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



