कबीरधाम में मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति का खौला खून, लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Wife was in objectionable condition with maternal uncle in Kabirdham husbands blood boiled beaten to death with wood accused arrested
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी. इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे पिता देवलाल धुर्वे उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस को ग्रामीणों से खबर मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुऐ थाना स्तर पर टीम तैयार किया गया. इसके साथ ही जिला फोरेंसिक टीम एवम वीडियो ,फोटो ग्राफर को मौका घटना स्थल पर पहुंचने को कहा गया. फौरन हमराह स्टाफ के ग्राम तेलिया पानी लेदरा पहुंचकर खबर की तस्दीक किया.
इस दौरान सूचक देवलाल पिता फगुआ धुर्वे उम्र 55 साल साकिन तेलिया पानी लेदरा की रिपोर्ट पर कि इसका लड़का खेलन उर्फ राऊत धुर्वे 6 अगस्त 2024 की रात में अपनी पत्नी को मामा बजारु बैग के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में आकर सरई लकड़ी के चिरान से सिर और चेहरे में मारपीट कर हत्या कर दिया है की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग 0/24 धारा 194 भा.ना.सु. स. इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया.
मौके पर फोरेसिक टीम फोटो विडियो ग्राफर और हमराह पुलिस व पंचानो को साथ लेकर मर्ग जांच की. मौका निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही किया गया. और प्रार्थी/ पंचान/ गवाहन व चशमदीद गवाहन जीवन धुर्वे का बयान लिया गया कि मर्ग जांच पर आरोपी सदर खेलन उर्फ रावत धुर्वे सकिन तेलियापानी लेदरा के द्वारा धारा 103(1) भा. न्या. स. घटित पाए जाने पर मौका पर आरोपी सदर के खिलाफ देहाती नालसी 0/24 धारा 103(1) भा. न्या. स. जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी खेलन सिंह ध्रुवे की पता तलाश लगातार किया जा रहा था जिसे घेरा बंदी कर पास के ही गांव से पुलिस हिरासत में लिया गया.
आरोपी को गवाहों के सामने पुछताछ किया गया. जो पुछताछ में बताया कि 6 अगस्त 2024 परिवार में अपने बड़े भाई के घर त्यौहार मना कर खा पी रहें थे जहां पर रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्ति जनक हालत में देखने पर अपनी पत्नी और मामा के साथ मारपीट किया. उसका मामा डर से भाग गया. आरोपी इसी बात को लेकर अपने भाई के घर वापस आया. गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सरई लकड़ी के चिरान से सिर , गला, चेहरे पर मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताया. आरोपी का बयान लेख किया गया.
इस मामले में आरोपी सदर के खिलाफ थाना कुकदुर में असल अपराध क्रमांक 104/24 धारा 103(1) भा.न्या. स. का जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी खेलन सिंह उर्फ देवलाल ध्रुवे उम्र 30 साल साकिन तेलियापानी लेदरा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक व्यासनरायण चुरेंद्र, सउनि प्रहलाद चंद्रवंशी, दीपक शर्मा, आरक्षक युवराज यादव, संदीप पांडे, पंचम बघेल, राम्हाऊ धुर्वे म. आर. राजमति सिंद्राम का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



