चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, आधा सिर मुंडवाकर पत्नी के सामने अर्धनग्न कर घुमाया, सरपंच पति सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
A young man was given Taliban punishment on suspicion of theft, half his head was shaved and he was paraded half-naked in front of his wife. Nine accused, including the Sarpanch's husband, were arrested and the police organized a procession.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया. जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा पैदा कर दी. चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा युवक को सार्वजनिक रुप से अपमानित करने की घटना के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी रहमान ताज को पस्ता गांव बुलाया गया था. वहां ग्रामीणों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पहले उसका आधा सिर मुंडवा दिया. इसके बाद युवक को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसकी पत्नी को भी साथ में घुमाया गया. जिससे दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया.
घटना के दौरान युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और युवक के पिता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी गई. जो पूरी तरह अनुचित है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. रामानुजनगर पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक पर गांव में चोरी की नीयत से आने का शक जताया गया था.
गांव के सरपंच के पति ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्रामीणों में पहले से नाराजगी थी और उसी के चलते यह हालत बनी. हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने जांच के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 133, 126, 74 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने मामले में ग्राम पस्ता निवासी सरपंच पति विश्वनाथ सिंह उम्र 42 साल, गोलचंद राजवाड़े उम्र 33 साल, पूरन राम प्रजापति उम्र 42 साल, रामसाय सिंह उम्र 54 साल, कलेश्वर राम उम्र 45 साल, बालसाय राजवाड़े उम्र 59 साल, भज्जू सिंह उम्र 76 साल, हीरासाय राजवाड़े उम्र 35 साल और हरवंश राजवाड़े उम्र 37 साल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



