अवैध वसूली के आरोप में आरक्षक सस्पेंड, लोगों ने व्यापारिक वाहनों से पैसे मांगते बनाया VIDEO, वायरल वीडियो से खुला मामला, SP ने किया जांच के आदेश जारी
Constable suspended for extortion; video captured by police demanding money from commercial vehicles; SP orders investigation
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है. मामला थाना गौरेला के अंतर्गत चौकी खोड़री का है. जहां पदस्थ आरक्षक क्रमांक-91 खोगेश्वर मैत्री पर व्यापारियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा था. 20 अप्रैल को ग्रामीणों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया.
व्यापारिक वाहनों से पैसे की मांग
ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित आरक्षक सड़क से गुजरने वाले व्यापारिक वाहनों से पैसे की मांग करता था. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें आरक्षक को वाहन चालक से पैसे लेते हुए साफ देखा गया. जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया. थाना प्रभारी गौरेला की गोपनीय रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम और पुलिस रेगुलेशन के खिलाफ पाया गया.
खोगेश्वर मैत्री को किया निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने आरक्षक खोगेश्वर मैत्री को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित आरक्षी केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निर्धारित किया गया है. और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब देखना होगा कि जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



