शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दी धमकी, नगरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादीशुदा आरोपी पूनम प्रजापति गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
Raped and threatened on the pretext of marriage, city police took swift action, married accused Poonam Prajapati was arrested and put behind bars.
धमतरी : धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया. जहां एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना उजागर हुई. इस मामले में नगरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिरगुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए शादी से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी.
पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26 के तहत धारा 64(2) (एम) और 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
पूनम प्रजापति उम्र 36 साल निवासी बिरगुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



