7 महीने की गर्भवती पत्नी का शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल, वारदात के बाद हुआ फरार, चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Drunken husband killed 7 months pregnant wife with an axe absconded after the incident police arrested him within a few hours
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में मायके आई गर्भवती महिला को शराबी पति ने टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया. जिसे चंद घंटों के अंदर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी मौवार उम्र 24 साल की शादी मई 2023 में ग्राम रालिया के प्रकाश मौवार उम्र 26 साल से हुई थी. शादी के बाद पति के रोज-रोज शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था.
इसी दौरान हरेली त्योहार मनाने 7 महीने की गर्भवती रिंकी अपने मायके ग्राम कुली आई हुई थी. जिसे ससुराल ग्राम रलिया ले जाने के लिए 4 दिन पहले उसका पति आया था. रिंकी के मायके ग्राम कुली में माता-पिता रहते थे. जो खेती बाड़ी का काम करते थे.
गुरुवार को पिता बाजार गए हुए थे. रिंकी की मां घर पर थी. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे रिंकी का पति प्रकाश मौवार रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और पास में रखे कुल्हाड़ी से रिंकी पर वार करना शुरु कर दिया. हमले के बाद जब रिंकी आवाज लगाई. तब उसकी मां बाहर आई और बीच बचाव की. उसी वक्त रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे. जो आरोपी प्रकाश को पकड़कर मारने लगे. लेकिन वो किसी तरह से छुड़ाकर भाग निकला.
परिजनों ने घर से 1 किलोमीटर दूर बस्ती में रिंकी को कंधे से ले जाकर प्राइवेट गाड़ी के सहारे बलौदा के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही पहुंची सीपत पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुटी हुई थी. जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



